फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape case like mohanlalganj rape incident.

UP: गैंगरेप के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला!

Sun, 31 Aug 2014 11:26 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
rape case like mohanlalganj rape incident.

राजधानी में मोहनलालगंज जैसी दरिंदगी का एक और मामला सामने आने से शनिवार को सनसनी फैल गई। सरोजनीनगर में एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला की लाश गहेरू-पिपरसंड मार्ग पर अर्द्धनग्न हालत में मिली।

विज्ञापन


उसका गला दुपट्टे से कसने के बाद उसी दुपट्टे से उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बांध दिए गए थे। उसके सिर, चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसका चेहरा सूजा हुआ था और एक आंख काली पड़ गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की दो बोतलें और एक डंडा बरामद किया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात महिला की हत्या का केस दर्जकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मौका-ए-वारदात को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो मोहनलालगंज कांड जैसी हैवानियत की गई हो।

उसी जगह की गई हत्या

rape case like mohanlalganj rape incident.

सीओ कृष्णानगर हरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गहेरू-पिपरसंड मार्ग पर बबूल के जंगल के किनारे पानी से भरे गड्ढे के पास महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा होने की सूचना दी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के मुंह में लाल रंग का कपड़ा ठूंसा हुआ था। आसपास कुछ चूड़ियां टूटी हुई पड़ी थीं। ऐसा लग रहा था कि महिला की हत्या यहीं लाकर की गई है।

महिला के शरीर पर जो चोटें लगी हैं, उससे किसी धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई जा रही है। सरोजनी नगर एसओ जेपी यादव के मुताबिक महिला शादीशुदा लग रही है।

उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। अगर एक दो दिन में उसकी पहचान नहीं होती है तो शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

शरीर के निचले हिस्से के वस्‍त्र गाय‌ब

rape case like mohanlalganj rape incident.
सीओ के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। उसके शरीर पर बादामी रंग का छींटदार कुर्ता है जबकि निचले हिस्से के वस्त्र गायब हैं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

बाएं हाथ में बंधी थी राखी
महिला के बाएं हाथ में लाल रंग की एक राखी बंधी है, जबकि पैरों में बिछिया हैं। गले में मोती की माला, हाथ में नगदार कड़ा है। सीओ के अनुसार मारपीट के बाद महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। हालांकि उन्होंने धारदार हथियार से हमले की बात से इन्कार किया है।

इन लोगों से हो रही पूछताछ

rape case like mohanlalganj rape incident.

गहेरू-पिपरसंड मार्ग रात में आठ बजे के बाद सुनसान और आवागमन लगभग बंद हो जाता है। जहां शव मिला है, उससे कुछ दूर पर ही मिक्सर प्लांट लग रहा है। यहां कुछ मजदूर काम पर लगे हुए हैं।

पुलिस ने सुराग के लिए प्लांट के लोगों से पूछताछ की। सीओ के अनुसार ऐसे मार्ग पर कोई परिचित या आसपास रहने वाला ही ऐसी वारदात कर सकता है। इसलिए आसपास के गांव के प्रधानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

इस बार नहीं की पहले वाली गलती दिखाई सतर्कता
मोहनलालगंज कांड में फजीहत झेल चुकी राजधानी पुलिस ने इस बार सावधानी बरती। मौके पर पहुंचते ही महिला के शव को सफेद कपड़े से ढंक दिया गया और लोगों को वहां से हटा दिया गया।

तत्काल फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलवा लिया। पुलिस ने किसी को मोबाइल फोन से फोटो भी नहीं खींचने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed