फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape case against senior assistant of Hemwati Government College

Lucknow News: हेमवती राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक पर दुष्कर्म का केस

Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rape case against senior assistant of Hemwati Government College
लखनऊ। आशियाना के निजी विश्वविद्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत महिला ने नैनी यमुनानगर हेमवती राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक महाबीर प्रसाद शर्मा पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और धमकाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वाली महिला के अनुसार, कोरोना में पति की मौत हो गई थी। वह सहायक पद पर कार्यरत थे।
पति की मौत के बाद महाबीर प्रसाद ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्ती की। जुलाई 2021 को महिला की नौकरी हेमवती राजकीय महाविद्यालय में कनिष्क सहायक पर लग गई।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि एक दिन महाबीर ने ज्यादा काम होने की बात कहकर उसे रोक लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
परेशान होकर महिला ने अपना ट्रांसफर लखनऊ करवा लिया, यहां भी आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर नौकरी से निकलवाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed