फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape cannot be stopped in uttar pradesh

‘यूपी में रेप की घटनाएं रोक पाना मुमकिन नहीं’

Wed, 07 Oct 2015 04:05 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
rape cannot be stopped in uttar pradesh

यूपी के डीजीपी जगमोहन यादव ने कहा है कि रेप की घटनाएं रोक पाना मुमकिन नहीं है। शिकायत होने पर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाती है। फिर चाहे पुलिस वाला हो या कोई और।

विज्ञापन


डीजीपी मंगलवार को पंचायत चुनाव और ग्रीन पार्क में होने वाले एक दिवसीय मैच की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। रेप के मामले में पुलिस पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि रेप या किसी और अपराधिक वारदात में लिप्त आम हो या खास उसके खिलाफ अपराधी की तरह कार्रवाई की जाती है। पैरवी करके आरोपी को कोर्ट से दंडित कराया जा रहा है।

विज्ञापन

दादरी कांड पर भी बोले डीजीपी

rape cannot be stopped in uttar pradesh

प्रदेश में फसाद और सांप्रदायिक हिंसा को पुलिस के संभाल न पाने के सवाल पर कहा कि हजारों लोग शांति और अमन से रह रहे हैं। इसमें भी पुलिस के योगदान को समझाना चाहिए।

दादरी कांड पुलिस की मुस्तैदी और तत्वरित कार्रवाई से जल्द ही संभल गया। पुलिस ने वहां उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी में संतों ने वायदा खिलाफी की।

अन्याय प्रतिकार यात्रा शांति से निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन उपद्रव कर दिया। बोले, मैच की सुरक्षा के मैं संतुष्ट हूं। असंतुष्ट होता तो मैच कैसे होता। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बर्रा का युवक पुलिस लाइन में घुस गया। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से बर्रा थाने के एक दरोगा पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed