फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape and murder in Bahraich.

यूपी में फिर दोहराया गया बदायूं रेप कांड, आरोपी फरार

Sun, 21 Jun 2015 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महसी (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, महसी (बहराइच) Updated Sun, 21 Jun 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder in Bahraich.

प्रदेश में एक और बेटी वहशी दरिंदों का शिकार हुई। बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान की 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दुष्कर्मियों ने उसका शव पेड़ से लटका दिया।

विज्ञापन


हत्या के आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बाढ़ और कटान में मकान तबाह होने के बाद पूर्व प्रधान परिवार समेत आबादी के बाहर बस गये थे। उनके मकान से 200 मीटर की दूरी पर चचेरे भाई रहते हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधान के भतीजे के जन्मदिन पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में उनकी बेटी चाचा के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम जब वह एक सहेली के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थी तभी अरुण कुमार नाम के दरिंदे ने अपने दो साथियों के साथ चाकू की नोंक पर किशोरी को अगवा कर लिया। उसकी सहेली किसी तरह भागने में कामयाब रही।

सहेली जान बचाकर भागी, घर पर दी सूचना

Rape and murder in Bahraich.

सहेली ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिवार के लोग दौड़े-भागे वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अपहर्ता किशोरी को लेकर फरार हो गए थे। पूरी रात खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला।

सुबह घुरेहरीपुर गांव के निकट घाघरा के कछार में नदी के तट पर किशोरी का शव जामुन के पेड़ की डाल से लटकता मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोटों के निशान थे।

किशोरी की अस्तव्यस्त हालत से उसके साथ रेप होने की पुष्टि हो रही थी। पूर्व प्रधान ने अरुण कुमार व उसके दो अज्ञात सहयोगियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। महसी के क्षेत्राधिकारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

परिवारीजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
परिवार के लोगों ने बताया कि अरुण अरसे से किशोरी को परेशान कर रहा था। इसे लेकर कई बार अरुण को समझाया गया। उसके घर वालों ने भी फटकारा। लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

सुबह किशोरी के परिवार वाले उसे खोजने अरुण के घर पहुंचे और उसे दबोच लिया। इसके कुछ देर बाद किशोरी की लाश मिली तो अरुण को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed