फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape accused SP leader arrested in Ayodhya.

Ayodhya: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, सीएम योगी ने विधानसभा में दिया बयान

Thu, 01 Aug 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने नौकर के जरिये किशोरी को बुलवाया था।

विज्ञापन
Rape accused SP leader arrested in Ayodhya.
दुष्कर्म का आरोपी मोईद खान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले सपा नेता व उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई थी।

विज्ञापन


जिले के भदरसा निवासी सपा नेता व बेकरी मालिक मोईद खान ने कुछ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका को बेकरी पर काम करने के लिए नौकर राजू के जरिये बुलवाया और दुष्कर्म किया था। नौकर राजू ने इसका वीडियो बनाया था और बालिका को ब्लैकमेल कर उसने भी दुष्कर्म किया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी डॉक्टरों की जांच में दो महीने की गर्भवती निकली।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने तहरीर में बताया था कि दो माह पहले उनकी पुत्री खेत में कार्य कर रही थी। पास में स्थित एक बेकरी में काम करने वाला राजू उसे बेकरी में लेकर गया। वहां पर बेकरी मालिक मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। राजू ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद राजू ने भी उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पर आपबीती बताई तो परिजनों ने कई बार बातचीत की। इस बीच किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी को लेकर वह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निषाद समाज के लोगों ने जताया आक्रोश
बात फैली तो निषाद समाज के लोगों में आक्रोश फैलने लगा। मंगलवार को निषाद समाज के नेता मोतीराम निषाद, लक्ष्मण निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, मनजीत निषाद, संजय निषाद काफी संख्या में अन्य लोगों के साथ भरतकुंड पहुंचे हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह नारेबाजी करने लगे। इस पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


मुख्यमंत्री बोले- ऐसे लोग सपा में हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जिक्र बृहस्पतिवार को विधानसभा में अपने संबोधन में भी किया। उन्होंने सामने बैठे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा कि ऐसे लोग आपकी पार्टी में हैं। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed