{"_id":"660fa862cc08c57a4005f1fd","slug":"rape-accused-injured-in-police-encounter-in-ambedkar-nagar-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar nagar: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar nagar: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था
Fri, 05 Apr 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:02 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में दुष्कर्म के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वारदात में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दुष्कर्म के एक आरोपी की शुक्रवार सुबह पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमरौला निवासी शादाब के खिलाफ बीते दिनों एक युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दायर हुआ था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। इस बीच शुक्रवार सुबह चार बजे करीब उसकी लोकेशन कटरिया याकूबपुर बाईपास के निकट मिली।
विज्ञापन
एएसपी के अनुसार, पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह बचने के लिए फायरिंग करते हुए कालेपुर चकमार्ग की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली शादाब के पैर में लगी जिसके बाद वह गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन