दिवाली से पहले इन्हें मिलेगा बकाया एरियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के कर्मियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते के बकाया एरियर
वहीं हड़ताल के एवज में काटी गई पगार का भी भुगतान होगा। यह घोषणा निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने की। प्रबंध निदेशक गुरुवार को कर्मियों के अधिवेशन के दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे।
रवींद्रालय में आयोजित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि कर्मचारी दीपावली पर अधिक से अधिक कमाई करके निगम की आमदनी को बढ़ाएं।
कर्मियों को दीपावली पर्व पर महंगाई भत्ते के बकाया एरियर में से एक समुचित राशि वितरित की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को ही क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि गत 20 एवं 21 फरवरी को हुई हड़ताल के दौरान जिन कर्मियों की पगार कटी है उनका सृजित अवकाश स्वीकृत कर दिया जाएगा। इसके बाद दो दिन की पगार भी मिल सकेगी।
परिषद के
गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि अधिवेशन के पहले सत्र में परिवहन
राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा को मांग पत्र सौंपा गया।
सिंह ने बतौर मुख्य
अतिथि कहा कि दीपावली के बाद कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की
अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें समस्या का निराकरण होगा। इस मौके पर
संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने राज्यमंत्री की मौजूदगी में कर्मियों
की समस्याओं को बयां किया।
कर्मियों को कर्मचारी प्रतिनिधि वीपी मिश्र,
शिवबरन सिंह यादव एवं भूपेश अवस्थी ने भी संबोधित किया।
वहीं परिवहन निगम
के निदेशक मंडल की शुक्रवार को मुख्यालय में बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के
नए रूट पर 25 फीसदी किराया कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।