फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ranking of august issued in ease of doing business

कारोबारी सहूलियत में उन्नाव और कौशांबी लगातार चौथी बार अव्वल, इन जिलों ने सुधारी रैंक

Wed, 09 Sep 2020 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
ranking of august issued in ease of doing business
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रदेश में ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस की जिला स्तरीय रैंकिंग में लगातार चौथी बार ए श्रेणी में उन्नाव और बी श्रेणी में कौशांबी अव्वल रहे हैं। जिला स्तर पर कारोबारी सहूलियत की रैकिंग में जुलाई की तुलना में अगस्त में उपयोगकर्ताओं की संतुष्टि दर बढ़कर 73 प्रतिशत हो गई है। वहीं, शिकायत निस्तारण की दर 72 से बढ़कर 75 प्रतिशत तक हो गई। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने मंगलवार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की जिला स्तरीय मासिक रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन


व्यवसाय में सहजता की रैंकिंग में ए श्रेणी में उन्नाव 178.12 अंक प्राप्त कर अव्वल रहा है। सिंगल विंडो पोर्टल, निवेश मित्र के माध्यम से दो हजार से अधिक आवेदन प्राप्त करने वाले जिलों में उन्नाव सबसे आगे रहा। दो हजार से कम आवेदन प्राप्त करने वाले जिलों में कौशांबी ने 185.74 अंक प्राप्त कर बी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त  किया है। 
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मई 2020 से सभी 75 जिलों में जिला स्तरीय मासिक ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस की रैंकिंग शुरू की है। जिलों को व्यवसाय में सहजता के लिए उद्यमियों के आवेदनों की स्वीकृति, लाइसेंस के मासिक निस्तारण, शिकायतों के समाधान और उपयोगकर्ता की संतुष्टि के फीडबैक पर हर महीने रैंकिंग दी जाती है। मई से ही ए श्रेणी में उन्नाव और बी श्रेणी में कौशांबी अग्रणी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 जिलों ने सुधारी रैंक

आलोक ने बताया कि अगस्त में 75 में से 64 जिलों ने कारोबारी सहूलियत में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। कानपुर नगर, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, ललितपुर और सीतापुर सहित 15 से अधिक जिलों ने जुलाई की तुलना में चार से अधिक स्थानों की प्रगति की है।

मासिक उपयोगकर्ता संतुष्टि फीडबैक और शिकायत निस्तारण में वृद्धि राज्य में जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2021 में  बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान रैंकिंग में उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। इसमें जिला स्तरीय मासिक ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस रैंकिंग की विशेष भूमिका होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed