{"_id":"582d62ad4f1c1bf23c8fe512","slug":"ranji-match-in-lucknow-international-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: लखनऊ के इंटरनेशनल स्टेडियम में दिसंबर में होगा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: लखनऊ के इंटरनेशनल स्टेडियम में दिसंबर में होगा मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में निर्माणाधीन स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
सीजी सिटी के 71 एकड़ एरिया में 360 करोड़ रुपये खर्च कर बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिसंबर में मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगा। यहां खेल की शुरुआत रणजी ट्रॉफी के मैच से होगी। पहला मुकाबला कर्नाटक व आंध्रप्रदेश के बीच होगा। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ तैयार हो रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच 7-10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की तरफ से मैच कराने की अनुमति मिल चुकी है। यह मैच कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक कानपुर या लखनऊ में से किसी एक मैदान में यह मैच कराए जाने पर यूपीसीए को अंतिम फैसला लेना था। नवंबर के पहले सप्ताह में यूपीसीए की टीम के निरीक्षण केबाद लखनऊ को मैच कराने के लिए हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मार्च में आईपीएल मैच कराने का दावा
डेमो पिक
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही एसपीवी इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय सिन्हा ने बताया कि मैच के फाइनल होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मैदान और विकेट खेलने के लिए पहले से तैयार है। अब फ्लड लाइट्स के लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसी महीने मैदान में बैठने के लिए सीट लगाने काम भी पूरा कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए पवेलियन को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रणजी मैच मिलने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का मैच कराने का दावा किया गया है। एसपीवी के अधिकारियों का कहना है कि मार्च में आईपीएल के एक से अधिक मैच लखनऊ में खेले जाएंगे।
‘7-10 दिसंबर के बीच लखनऊ में रणजी मैच खेला जाना है। यह मैच सीजी सिटी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।’
- नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव सूचना व चेयरमैन, लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन