फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ranjeet Bahchan's wife ask for help of 50 Lakh rupees.

हिंदू महासभा के नेता की पत्नी ने 50 लाख मुआवजे व सरकारी नौकरी सहित की ये मांगें

Sun, 02 Feb 2020 05:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ranjeet Bahchan's wife ask for help of 50 Lakh rupees.
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा। - फोटो : amar ujala

विश्व हिंदू महासभा नेता रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी निर्मल शर्मा ने योगी सरकार से 50 लाख रुपये सहित कई मांगे रखी हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। सरकार मेरे लिए एक आवास की व्यवस्था व सरकारी नौकरी का इंतजाम करवा दे। उन्होंने असलहे को भी रिन्यू करने की मांग रखी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इसके पहले हजरतगंज स्थित आवास पर जब रणजीत बच्चन का शव लाया गया तो वह बिलख पड़ी और मीडिया से कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यही कहना चाहती हूं कि हिंदुत्व का आपका एक सिपाही चला गया है। उसे कफन में एक भगवा कपड़ा दे दीजिए। मैं समाज सेवा करती थी और जो भी मिलता था उसे समाज में लगा देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री योगी की कोई खिलाफत नहीं करते थे। हिंदुओं को जगाते थे सोशल काम करते थे। घरों से कपड़े इकट्ठा कर गरीब बच्चों को देते थे यही हमारा काम था।

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा असलहा सरकार रिन्यूअल करवा दे। मेरे रहने की कोई जगह उपलब्ध करवा दें। मेरे रोजगार की व्यवस्था करने के साथ ही मेरी आर्थिक मदद कर दें। मेरे पास कुछ भी पैसा नहीं है। परिजनों ने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और आवास समेत कई मांगे रखी।

मार्निंग वॉक पर जाते समय कर दी गई थी हत्या

राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।

मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के छह टीमों का गठन किया है। आदित्य के हाथ में फैक्चर हुआ है। प्लास्टर करवाने के बाद पुलिस आदित्य को हजरतगंज कोतवाली ले आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आदित्य सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed