फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rani's organ donation led to successful kidney transplantation for two patients at PGI

Lucknow News: पीजीआई में रानी के अंगदान से दो मरीजों का सफल किडनी प्रत्यारोपण

Sun, 29 Mar 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rani's organ donation led to successful kidney transplantation for two patients at PGI
पीजीआई।
लखनऊ। मध्य प्रदेश की रानी के महादान से दो गंभीर मरीजों को नया जीवन मिला है। पीजीआई के डॉक्टरों ने रानी को ब्रेन डेड घोषित किया था। परिजनों की सहमति के बाद उनकी दोनों किडनियां सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की गईं।
विज्ञापन


रानी को 20 मार्च को मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण संस्थान में भर्ती कराया गया था। न्यूरोसर्जरी विभाग में 23 मार्च को जटिल ऑपरेशन किया गया, मगर उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। 27 मार्च को विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। इसके बाद ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन-उत्तर प्रदेश (सोटो-यूपी) की टीम ने परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। परिवार ने किडनी दान का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डॉ. राजेश हर्षवर्धन के नेतृत्व में ट्रांसप्लांट टीमों के बीच समन्वय किया गया। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद ने वेटिंग लिस्ट के आधार पर दो मरीजों का चयन किया। यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांट टीमों ने किडनी हार्वेस्ट और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी की। शनिवार की सुबह दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि यह वर्ष 2026 का दूसरा कैडेवरिक अंगदान है। टीम में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. संचित रुस्तगी, डॉ. संजय सुरेखा, डॉ. संदीप साहू, डॉ. दिव्या, डॉ. तपस डॉ. अंकित का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed