फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramvilas vedanti threatens to suicide if ram temple construction will not start.

राममंदिर नहीं बना तो अगली रामनवमी को कर लूंगा आत्मदाह: डॉ. रामविलास दास वेदांती

Tue, 27 Mar 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 27 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
ramvilas vedanti threatens to suicide if ram temple construction will not start.
डॉ. रामविलास दास वेदांती - फोटो : amar ujala

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने मंगलवार को अपने आवास पर कहा कि यदि भाजपा 2019 रामनवमी से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं शुरू करेगी तो वह रामनवमी पर अपने आश्रम हिंदू धाम में आत्मदाह कर लेंगे। कहा कि राम के नाम पर साधु बना हूं, राम के नाम पर ही मर जाऊंगा।

विज्ञापन


डॉ. वेदांती ने कहा कि वे 15 वर्षों से रामनवमी पर राममंदिर निर्माण के लिए रामकथा का प्रवचन कर रहे हैं। राम भक्तों को वह हमेशा से आश्वासन देते रहे हैं कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी तक मंदिर निर्माण को लेकर कोई भी आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन


कहा कि राम भक्त उनसे कई बार उनसे संवाद करते हैं कि यदि भाजपा मंदिर का निर्माण नहीं करती है तो ऐसे में आप क्या करेंगे। बताया की लोगों को वह बहुत आश्वासन दे चुके हैं। ऐसे में यदि भाजपा की तरफ से राम मंदिर निर्माण को लेकर अब 2019 से पहले कोई आश्वासन नहीं आया तो वह अगली रामनवमी में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वेदांती ने कहा की बाबर ने अयोध्या में विराजमान रामलला के मंदिर को कोर्ट के आदेश के बाद नहीं तोड़ा था और ना ही 6 दिसंबर 1992 को मंदिर का ढांचा कोर्ट के आदेश के बाद गिराया गया।


श्री राम जन्मभूमि न्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही नहीं बल्कि देश की करोड़ों जनता अयोध्या में भव्य श्री राम का मंदिर निर्माण चाहती है। योगी सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन रामंमदिर निर्माण को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहा है, जो कि दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed