पासवान बोले, यूपी को बिहार न बनने दें, वरना आप लोग पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि यूपी को बिहार न बनने दें, वरना पछताएंगे। उन्होंने बसपा और सपा के राज को गुंडाराज बताया। कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई।
वह सोमवार को आईटीआई गेस्ट हाउस में मीडिया से रू-ब-रू थे। महराजगंज में जनसभा में पासवान ने यूपी में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया।
काला धन वापस नहीं लाया गया, के सवाल पर रामविलास पासवान ने कहा कि इसके लिए वहीं आवाज उठा रहे हैं, जिनका धन विदेशों में जमा है। काला धन वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार कहा जाता था, लेकिन मोदी सरकार में ऐसा नहीं है।
एक को मूर्तियां लगाने का तो दूसरे पार्टी में अपराधियों का जमावड़ा
महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर आयोजित जनसभा में कहा कि सपा तथा बसपा में उत्तर प्रदेश की जनता को ठगने की होड़ चल रही है। एक पार्टी महापुरुषों की मूर्ति लगाने के नाम पर राजनीति की दुकान चला रही है तो दूसरी में अपराधियों का जमावड़ा है। तीसरी पार्टी कांग्रेस है, जो डूबता जहाज है, जिस पर कोई सवारी करना पसंद नहीं करेगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मथुरा, मुजफ्फरनगर जैसे कांड साबित करते है कि यहां कानून का राज नहीं है।
कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण व समान नागरिक कानून मजबूती से लागू नहीं किये जाते, तब तक विकास को सही गति नही मिलेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने अपनी बात कही।