फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rampath to be Free of Encroachments; 'No-Vending Zone' to be Established Up to Shri Ram Janmabhoomi

Lucknow News: रामपथ होगा अतिक्रमण मुक्त, श्रीरामजन्मभूमि तक बनेगा नो-वेंडिंग जोन

Tue, 02 Jun 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rampath to be Free of Encroachments; 'No-Vending Zone' to be Established Up to Shri Ram Janmabhoomi
कार्यकारिणी की बैठक में महापाैर व अन्य।
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। रामपथ पर पुरानी पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि और अयोध्याधाम रेलवे स्टेशान तक के मार्ग को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में संचालित ठेले, खोमचे और अन्य अस्थायी दुकानें हटाई जाएंगी, जिससे फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त होंगे और आवागमन सुगम बन सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में तय किया गया कि नो-वेंडिंग जोन से प्रभावित पटरी दुकानदारों का पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए वेंडिंग जोन विकसित कर व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी ने नगर निगम की दुकानों के किराए का पुनर्मूल्यांकन कराने और 50 नई दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया। लता चौक के निकट 15 नई दुकानों का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले हुए। कूड़ा प्रबंधन के लिए संचालित छह एमआरएफ सेंटरों के अतिरिक्त पिरखौली में निर्मित एमआरएफ सेंटर को भी शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। सफाई कार्यों में लापरवाही और बिल भुगतान में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
बैठक में सड़क, सीवर और अन्य निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई व्यवस्थाओं को बारिश से पहले दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। नालियों, पट्टियों और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यकारिणी ने नाका स्थित आबकारी भवन के सामने हनुमान मंदिर के समीप संचालित मांस की दुकान को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विस्तारीकरण क्षेत्र में नगर निगम को प्राप्त नवीन परती, बंजर, ग्राम समाज और अन्य श्रेणी की भूमि की पैमाइश कर उनकी बैरिकेडिंग कराने का निर्णय लिया गया। शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भूमि को तीन श्रेणियों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण कराया जाएगा।
कार्यकारिणी सदस्य सूर्यकुमार तिवारी सूर्या ने बताया कि शहर के तालाबों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन संभव हो सकेगा। इस मौके पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, विशाल पाल, आभा पांडेय समेत कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट-
गौशाला के लिए बढ़ाया गया बजट
कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिंह ने बताया कि नगर निगम की गौशाला के संचालन के लिए बजट बढ़ा दिया गया है। अब इस मद में प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। गोसेवा के लिए एक विशेष फंड भी बनाया जाएगा, जिसमें इच्छुक लोग स्वेच्छा से सहयोग राशि दे सकेंगे। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इनसेट-
ओम स्वच्छता कंपनी पर कार्रवाई का फैसला
रामपथ और अयोध्या धाम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य कर रही ओम स्वच्छता कंपनी के कार्यों पर कार्यकारिणी ने असंतोष व्यक्त किया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी पर कार्रवाई और आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया।
इनसेट-
टेंडर प्रक्रिया में लागू होंगे पीडब्ल्यूडी के मानक
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारिणी ने टेंडर प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नियम लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत 15 प्रतिशत से अधिक की बोली लगाने वाले ठेकेदारों को अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करनी होगी।


इनसेट-
शहर में विकसित होंगे दस नए वेंडिंग जोन
धर्मपथ, सूर्यकुंड, दर्शननगर, नयाघाट, गुप्तारघाट, सिविल लाइंस, नियांवा समेत लगभग दस स्थानों पर नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और शहर में व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिंह ने बताया कि नयाघाट स्थित सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस के निकट वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed