फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnavami, Surya did Tilak on Ramlala's face, the process of Surya Abhishek lasted for five minutes

सूर्य तिलक: राम के ललाट पर सूर्य देव ने किया तिलक, पांच मिनट तक हुए अभिषेक को कौतुक से देखती रही दुनिया

Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

Ram lalla surya tilak: रामनवमी पर रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। दोपहर 12 बजकर 01  मिनट से शुरू हुआ यह सूर्य अभिषेक करीब पांच मिनट तक होता रहा। इस घटना को दुनिया कौतुक से देखती रही।

विज्ञापन
Ramnavami, Surya did Tilak on Ramlala's face, the process of Surya Abhishek lasted for five minutes
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी का टीका राम के चेहरे पर बना। दुनिया भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को भक्तिभाव से निहारती रही। यह धर्म और विज्ञान का भी चमत्कारिक मेल रहा। इस सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने कई महीने से तैयारी की थी। इसके लिए कई ट्रायल किए गए। आज दोपहर में जैसे ही घड़ी में 12 बजकर 01 मिनट हुए सूर्य की किरणें सीधा राम के चेहरे पर पहुंच गईं। 12 बजकर एक मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक सूर्य अभिषेक होता रहा। पूरे पांच मिनट तक यह प्रक्रिया चली।  

विज्ञापन


विज्ञापन


पांच मिनट तक बना रहा टीका
वैज्ञानिकों ने बीते 20 वर्षों में अयोध्या के आकाश में सूर्य की गति अध्ययन किया है। सटीक दिशा आदि का निर्धारण करके मंदिर के ऊपरी तल पर रिफ्लेक्टर और लेंस स्थापित किया है। सूर्य रश्मियों को घुमा फिराकर रामलला के ललाट तक पहुंचाया गया। सूर्य की किरणें ऊपरी तल के लेंस पर पड़ीं। उसके बाद तीन लेंस से होती हुई दूसरे तल के मिरर पर आईं। अंत में सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 75 मिलीमीटर के टीके के रूप में दैदीप्तिमान होती रहीं और ये लगभग पांच मिनट तक टिकी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह तकनीक अपनाई गई

Ramnavami, Surya did Tilak on Ramlala's face, the process of Surya Abhishek lasted for five minutes
इस तरह होगा सूर्य तिलक - फोटो : amar ujala
सूर्य तिलक के लिए आईआईटी रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक खास ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम तैयार किया है। इसमें मंदिर के सबसे ऊपरी तल (तीसरे तल) पर लगे दर्पण पर ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें पडे़ंगी। दर्पण से 90 डिग्री पर परावर्तित होकर ये किरणे एक पीतल के पाइप में जाएंगी। पाइप के छोर पर एक दूसरा दर्पण लगा है। इस दर्पण से सूर्य किरणें एक बार फिर से परावर्तित होंगी और पीतल की पाइप के साथ 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी। 

तीन लेंसों से होकर गुजरीं किरणें
दूसरी बार परावर्तित होने के बाद सूर्य किरणें लंबवत दिशा में नीचे की ओर चलेंगी। किरणों के इस रास्ते में एक के बाद एक तीन लेंस पड़ेंगे, जिनसे इनकी तीव्रता और बढ़ जाएगी। लंबवत पाइप जाती है। लंबवत पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण लगा है।  बढ़ी हुई तीव्रता के साथ किरणें इस दर्पण पर पड़ेंगी और पुन: 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी। 90 डिग्री पर मुड़ी ये किरणें सीधे राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। इस तरह से राम लला का सूर्य तिलक पूरा होगा। 
 

पांच चरणों में हुआ रामलला का सूर्य तिलक

Ramnavami, Surya did Tilak on Ramlala's face, the process of Surya Abhishek lasted for five minutes
श्रृंगार से पहले रामला को विधिवत स्नान कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
- मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें गिरीं। यहां से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुंचीं।
- पाइप में एक और दर्पण लगाया गया था। इससे किरणें टकराकर 90 डिग्री कोण में बदल गईं।
- लंबवत पीतल के पाइप में लगे तीन लेंसों से किरणें आगे बढ़ीं।
- किरणें तीन लेंस से गुजरने के बाद गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराईं।
- यहां से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में रामलला के ललाट पर पहुंचीं।

50 फीसदी घटाई गई किरणों की गर्मी

Ramnavami, Surya did Tilak on Ramlala's face, the process of Surya Abhishek lasted for five minutes
रामलला का सूर्य तिलक - फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
रामलला के सूर्य अभिषेक के लिए सूर्य की किरणों की गर्मी 50 फीसदी घटाई गई। इसके लिए आईआर फिल्टर ग्लास का इस्तेमाल किया गया। इससे सूर्य की गर्म किरणें रामलला के मस्तक पर नहीं पड़ीं। इसमें लगे दर्पण और लेंस का साइज एक फीट से थोड़ा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed