फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala Pran Pratishtha: Work of training 20 Archakas started

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : 20 अर्चकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण, 3000 में से हुआ इन 20 का चुनाव

Wed, 22 Nov 2023 07:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2023 07:00 AM IST
सार

चयनित अर्चकों को प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था के साथ 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शीर्ष वैदिक आचार्य उन्हें रामानंदीय परंपरा के विधि-विधान की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha: Work of training 20 Archakas started
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अर्चक प्रशिक्षण योजना के तहत 20 वैदिक अर्चकों का चयन किया है। इन्हें ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण देने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। अर्चक प्रशिक्षण के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। कुल 3000 आवेदन आए थे। इनमें से 270 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन


चयनित अर्चकों को प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था के साथ 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शीर्ष वैदिक आचार्य उन्हें रामानंदीय परंपरा के विधि-विधान की जानकारी देंगे। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण अयोध्या में प्रशिक्षित अर्चकों को तैयार करने के लिए दिया जा रहा है। यह अर्चक राम मंदिर में पूजा के लिए नियुक्त किए जाएंगे, ऐसा जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन


22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में रविवार को संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed