फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala is being offered mango shake, lassi, buttermilk and honey juice

VIDEO: Ayodhya: वातानुकूलित गर्भगृह में रामलला को लग रहा मैंगो शेक, लस्सी, छाछ और मधु रस का भोग

Tue, 17 Jun 2025 07:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jun 2025 07:55 PM IST
सार

अपने भव्य मंदिर में विराजमान रामलला को मौसम के अनुकूल पदार्थों का भोग लगाया जा रहा है। उनके गर्भगृह में एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Ramlala is being offered mango shake, lassi, buttermilk and honey juice
रामलला को मौसम के अनुकूल दिया जा रहा भोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम के अनुसार रामलला के भोग में बदलाव हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट भगवान रामलला को जीवंत मानते हुए मौसम के अनुसार भोग और उनके पहनावे में बदलाव करता है। वह भी तब जब रामलला मंदिर में पांच साल के बालक के रूप में विराजमान हैं। इस समय भीषण गर्मी चल रही है और भगवान रामलला को शीतलता देने के लिए मैंगो शेक भी पिलाया जा रहा है। इसके साथ ही भोग में लस्सी भी दी जा रही है।

विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मीडिया समन्वयक और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि रामलला को प्राण प्रतिष्ठित किया गया है। इसलिए श्रद्धालु उन्हें जीवंत रूप में मानते हैं और दर्शन पूजन करते हैं। पुजारी और भंडारी मौसम के अनुसार उनके पहनावे, रखरखाव और भोग में बदलाव करते रहते हैं। गर्मी में उनका वस्त्र सूती का होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में जल्द ही खत्म होगा मानसून का इंतजार, 19 और 20 जून को होगी मूसलाधार बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली महंगी होने की आशंकाओं के बीच शुरू हुई विरोध की तैयारी, 22 जून को महापंचायत में उठेगा मुद्दा


भोग मौसम के अनुकूल हो और उनको शीतलता मिल सके, इसलिए शीतल पेय पदार्थ के रूप में मैंगो शेक, दही की लस्सी, छाछ और मधु रस का भोग समर्पित किया जा रहा है। रामलला को गर्मी का एहसास न हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस समय मौसम बहुत गर्मी है। जिस प्रकार से भक्तों को गर्मी लगती है, उसी प्रकार उनके आराध्य को भी गर्मी लगती है। धूप, गर्मी, बरसात, ठंड का अहसास भगवान को भी होता है। हम जीवंत प्रतिमा मानते हुए उनकी सारी व्यवस्था करते हैं। इस वातावरण में उनके गर्भगृह में एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed