{"_id":"6aa1c85f23350c0b73085927","slug":"ramdol-procession-taken-out-with-great-fanfare-lucknow-news-c-13-lko1070-1912067-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धूमधाम के साथ निकाली रामडोल झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धूमधाम के साथ निकाली रामडोल झांकी
Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
श्रीराधाकृष्ण मंदिर से रामडोल झांकी शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
गुडंबा। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर पल्टन छावनी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से बुधवार को रामडोल झांकी शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा महादेव होटल चौराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, पल्टन छावनी, ताड़ीखाना, आदि शक्ति मां विंध्याचल देवी मंदिर, सेक्टर-क्यू चौराहा व राम-राम बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें भगवान गणेश, भगवान शिव और राधाकृष्ण समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
महिलाओं ने भजन और गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, रेखा यादव, मालती यादव और शंभू शरण वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।