{"_id":"af9eed9739b8ec712eb57d9f0f8f8814","slug":"rambhadrachrya-comments-on-up-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अर्चना नहीं होगी, अब तो महाभीषण युद्ध की तैयारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अर्चना नहीं होगी, अब तो महाभीषण युद्ध की तैयारी'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक सिंघल के साथ लखनऊ पहुंचे रामभद्राचार्य का कहना है कि अब अर्चना नहीं की जाएगी। अब तो महाभीषण युद्ध होने की बारी है।
विज्ञापन
कई घंटे तक अमौसी एयरपोर्ट पर अशोक सिंघल के साथ वीवीआईपी लाउंज में रोके जाने के बाद जब रामभद्राचार्य एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उन्होंने से कुछ मिनट तक मीडिया से बात की।
जब उनसे पूछा गया कि पुलिस आखिर किस जुर्म में विहिप कार्यकर्ताओं और साधु-संतों को गिरफ्तार कर रही है?
इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि जाने किस बात पर गिरफ्तारी हो रही है। उन्होंने हरि अनंत हरि कथा अनंता की चौपाई भी कही। उन्होंने आगे कहा कि अब अर्चना नहीं होगी, अब तो महाभीषण युद्ध होगा।
विज्ञापन
ताजा खबर के मुताबिक रामभद्राचार्य और उनके ड्राइवर अशोक और सेवक जय विजयनगर के विष्णु लोक कॉलोनी में रेड रोज स्कूल के मालिक आर.सी मिश्रा के घर गए हुए हैं। आर.सी मिश्रा रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। आचार्य पहले भी इनके घर आते रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें, तो घर के भीतर विजयनगर चौकी के प्रभारी अनुराग उपाध्याय और दो सिपाही पहरा दे रहे हैं। हालांकि घर के बाहर पुलिस नजर नहीं आ रही है। आर.सी मिश्रा के घर का दरवाजा बंद है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
अभी तक यह सूचना नहीं मिल पा रही है कि आचार्य वहां कब तक विश्राम करेंगे और उनकी आगे की रणनीति क्या होगी।