सीओ बोले, इतने केस लगाओ कि छूट न पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा के चर्चित रामबाबू गुप्त हत्याकांड के आरोपी सपा विधायक अजीमुल हक उर्फ पहलवान को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी और लखनऊ महानगर अध्यक्ष मोहित मिश्रा ने आत्मदाह करने की कोशिश की।
सीएम आवास के सामने शनिवार को उनकी इस कोशिश ने हड़कंप मचा दिया। सूचना पाकर सीओ हजरतगंज दिनेश यादव फोर्स समेत वहां पहुंचे और दोनों को दबोच लिया।
इस दौरान दिनेश यादव ने गौतमपल्ली एसओ से कहा कि दोनों पर इतने मुकदमे लादो कि छूटने न पाएं। दोपहर करीब ढाई बजे कमलेश तिवारी और मोहित मिश्रा 20-25 युवकों के साथ सीएम आवास पहुंचे।
इन्होंने अंबेडकरनगर टांडा में रामबाबू गुप्त हत्याकांड की हत्या के आरोपी सपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
गौतमपल्ली एसओ ने युवकों को हटाने की कोशिश तो कमलेश और मोहित ने साथ लाई कोल्डड्रिंक की बोतल में भरा मिट्टी का तेल शरीर पर उढ़ेल लिया। माचिस जलाने की कोशिश की तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। बाकी साथी भाग निकले।
इसी बीच सूचना पाकर सीओ हजरतगंज मौके पर पहुंच गए। मोहित का आरोप है कि हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक रामबाबू हत्याकांड में सरकार की शह पर पुलिस आरोपी विधायक को बचा रही है।
गौरतलब है कि रामबाबू की हत्या के बाद इस मामले के प्रमुख गवाह रहे उनके भतीजे को भी मार डाला गया। पिछले दिनों लखनऊ में रामबाबू के बेटे पर भी जानलेवा हमला हो चुका है।
‘309 तो रहेगी 307 भी लगा देना’
टीवी चैनलों पर चल रही क्लिपिंग में सीओ हजरतगंज दिनेश यादव गौतमपल्ली एसओ से फोन पर बात करते समय रौब में नजर आए। वे कह रहे थे, ‘पकड़ के मारना चाहिए था यार...।
दस लड़कों से इतना डर क्यों जाते हैं आप लोग... तमाशा करने का क्या मतलब...। इनके खिलाफ मुकदमा लिखिए, जेल भेजो। आत्मदाह का प्रयास किया है उसी का मुकदमा लिखिए, ये जाएंगे जेल... और सुनो लोक संपत्ति निवारण अधिनियम भी डाल देना... सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है।
ये धारा लगाओगे तभी भेज पाओगे जेल। 309 तो रहेगी और 307 भी लगा देना। लिख पाओगे... कोई दिक्कत हो तो बता देना...। हां, ठीक से लिख लेना।’