फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramayan circuit work is finishing up quick, new look of ramayan will be soon appeared

तेजी से पूरा किया जा रहा रामायण सर्किट का काम, जल्द दिखेगा चित्रकूट का नया स्वरूप

Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ramayan circuit work is finishing up quick, new look of ramayan will be soon appeared
रामायण सर्किट

चित्रकूट के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों को शेड की छांव में परिक्रमा लगाने को मिलेगी और रामघाट पर स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। रामायण सर्किट की तहत चित्रकूट में कराए जा रहे पर्यटन विकास के कार्य अब पूरे हो रहे हैं, जल्द ही श्रद्धालुओं को चित्रकूट का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


केन्द्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत चित्रकूट के लिए 45.28 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर किए थे। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार ने अब तक कुल 29 करोड़ 88 लाख 72 हजार रुपये जारी किए हैं। चित्रकूट में कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर शेड लगाने का काम 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है, रामघाट पर फूड प्लाजा और परिक्रमा मार्ग पर शौचालय बनाने का काम भी पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


रामघाट पर यात्रियों के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जा रही है। यात्री सुविधा केन्द्र, डिजिटल रामायण गैलरी का पचास  प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं लेजर शो और रामघाट पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण 55 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंदिर तक संपर्क मार्ग और माडर्न टायलेट बनाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से अनदेखी का शिकार था चित्रकूट

प्रदेश में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र होने के बावजूद बुंदेलखंड का चित्रकूट वर्षों से अनदेखी का शिकार था। मोदी सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना में चित्रकूट को शामिल करते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि मंजूर की जिसके बाद वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed