{"_id":"5b67e3c84f1c1b8f3e8b5547","slug":"ram-vilas-vedanti-gets-death-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत राम विलास वेदांती को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत राम विलास वेदांती को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
राम जन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले पर केस दर्ज हो गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महंत रामविलास ने इस मामले पर लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
राम विलास वेदांती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पुरजोर आवाज उठाते रहे हैं और इसे लेकर कई बार भाजपा पर भी कठोर टिप्पणी करते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कहा था कि इस मसले पर योगी ने घूम-घूमकर वोट मांगे थे अगर राम मंदिर न बना तो भाजपा रसातल में चली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया था कि 2019 से पहले बिना कोर्ट के आदेश के राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, ठीक वैसे ही जैसे विवादित ढांचा ढहाया गया था।