फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram vilas vedanti gets death threat.

महंत राम विलास वेदांती को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Aug 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
ram vilas vedanti gets death threat.
राम जन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती - फोटो : amar ujala

राम जन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले पर केस दर्ज हो गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महंत रामविलास ने इस मामले पर लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राम विलास वेदांती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पुरजोर आवाज उठाते रहे हैं और इसे लेकर  कई बार भाजपा पर भी कठोर टिप्पणी करते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कहा था कि इस मसले पर योगी ने घूम-घूमकर वोट मांगे थे अगर राम मंदिर न बना तो भाजपा रसातल में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया था कि 2019 से पहले बिना कोर्ट के आदेश के राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, ठीक वैसे ही जैसे विवादित ढांचा ढहाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed