राम मंदिर मामला तेजी से समाधान की ओर बढ़ रहा है: आरएसएस प्रचारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे विश्व में एक ही रामजन्मभूमि है, वह अयोध्या है। रामजन्म स्थान पर मंदिर बने यह देश के अधिकतर मुसलमान चाह रहे हैं। मुसलमान चाहते हैं कि सच्चाई शांति से स्थापित हो जाए। राममंदिर का मामला समाधान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अदालत में सिर्फ जमीन का निर्णय होना है। यह रामजन्मभूमि है कोर्ट ने पहले ही सिद्ध कर दिया है। उक्त बातें आरएसएस प्रचारक इंद्रेश ने बृहस्पतिवार को कबीर मठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि इबादतगाह किसी बादशाह के नाम से नहीं होती, इसलिए इसे विवादित ढांचा नाम दिया गया है। लड़ाने वाले हार रहे हैं, मिलाने वाले जीत रहे हैं। मैं मौलानाओं से अपील करता हूँ कि आगे आएं और रामजन्मभूमि को उसी तरह भव्य रूप दें, जैसा मक्का-मदीना का है।
राममंदिर मसले पर सीएम योगी द्वारा धैर्य रखने की सलाह पर कहा कि जल्दबाजी से काम बिगड़ते हैं। सब्र का फल मीठा होता है। कहा कि जाति, धर्म, भाषा सहित सभी प्रकार के भेद मिटाने का संदेश संत कबीर ने दिया।
मगहर से मोदी और योगी ने पूरे देश में भाईचारे का संदेश फैलाया है। प्रवीण तोगड़िया द्वारा नया हिंदू संगठन बनाने पर कहा कि तोगड़िया कभी हिंदू विरोधी नहीं हो सकते, वे कभी किसी हिंदू संगठन का विरोध भी नहीं करेंगे।
सफेद टोपी को लेकर देश में भ्रांतियां
मगहर में आयोजित कबीर जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सफेद टोपी न पहनने के सवाल पर कहा कि सफेद टोपी को लेकर देश में भ्रांतियां हैं। कहा कि अंतिम रसूल मोहम्मद साहब सिर पर जाफरानी ईमाम धारण करते थे, जिसे हिंदी में केसरिया साफा कहा जाता है। सफेद टोपी इस्लाम का प्रतीक है, यह भ्रांति है। योगी जी रसूल के रास्ते पर हैं। इसलिए केसरिया साफा पहनते हैं। मौलाना लोग भटक गए हैं। सफेद टोपी पहनने वाले रसूल के रास्ते पर नहीं हैं।