फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram shankar katheria targets mayawati.

'सपा दलित विरोधी, मायावती उन्हें अपना गुलाम समझती हैं'

Fri, 02 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
ram shankar katheria targets mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राम शंकर कठेरिया ने शुक्रवार को यहां सपा और बसपा पर हल्ला बोला।
विज्ञापन


कहा, सपा दलित विरोधी है और बसपा दलितों को अपना गुलाम समझती है। बसपा के इशारे पर ही सपा सरकार दलितों का उत्पीड़न कर रही है।

कठेरिया ने कहा, मायावती समझती हैं कि दलितों का जितना उत्पीड़न होगा, उनके पक्ष में दलित उतने ही एकजुट होंगे। यही वजह है कि वह गुजरात के ऊना पहुंच गईं, लेकिन सूबे में दलितों की हत्या, बलात्कार की एक भी घटना पर मौके पर नहीं गईं।

उन्होंने कहा, दलित अब जागरूक हो गया है। वह मायावती को वोटों के सौदागर के रूप में देखने लगा है। बसपा में मची भगदड़ से भी मायावती भयभीत हैं, इससे भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित भाजपा के साथ खड़ा होगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

मायावती से दलित, पिछड़े सभी नाराज

ram shankar katheria targets mayawati.
रामशंकर कठेरिया - फोटो : फाइल फोटो

दयाशंकर प्रकरण पर कहा कि भाजपा ने तत्काल इसका संज्ञान लिया, उनके खिलाफ कार्रवाई की। जबकि मायावती के इशारे पर बसपा नेताओं ने जिस तरह की प्रतिक्रिया जताई, उससे दलित, पिछड़े, सवर्ण सभी नाराज हैं।

वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भाजपा में कोई सशर्त शामिल नहीं होता। दूसरे दलों के नेताओं के आने से भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed