{"_id":"23bd9ceae891b7a63e87ba5c02bff260","slug":"ram-naik-to-take-oath-as-up-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब यूपी को मिलेगा नया राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब यूपी को मिलेगा नया राज्यपाल
राजेद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Jul 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल राम नाइक 22 जुलाई को शपथ लेंगे। वे दोपहर 1.05 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वहां मौजूद विशिष्ट लोगों से भेंट करेंगे।
राजभवन के गांधी सभागार में शाम पांच बजे वे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी 22 जुलाई को सुबह 10.30 बजे सेना के गार्ड ऑफ ऑनर के निरीक्षण के बाद अमौसी एयरपोर्ट चले जाएंगे।
एयरपोर्ट पर उन्हें पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
बीएल जोशी के इस्तीफे केबाद उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कुरैशी को उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
केशरीनाथ 24 को लेंगे शपथ
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। भाजपा प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि त्रिपाठी 22 जुलाई को पश्चिम बंगाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन