फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Naik says PM Modi to become second Bhagirath for Ganga.

'गंगा के लिए दूसरे भगीरथ साबित होंगे मोदी'

Thu, 06 Nov 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 06 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ram Naik says PM Modi to become second Bhagirath for Ganga.

सूबे का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बुधवार को काशी आए राम नाईक ने कहा कि भले ही गंगा की पवित्रता के प्रति किसी के मन में संशय नहीं है, लेकिन इसमें प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है।

विज्ञापन


कहा कि जैसे भगीरथ ने राजा सगर के साठ हजार वंशजों को तारने के लिए गंगा को धरती पर उतारा था, उसी तरह मोदी ने इसे प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। आप इंतजार कीजिए, इसके परिणाम जल्द दिखने लगेंगे। वह अशक्त भक्तों के लिए यहां के सांसद रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी की निधि से भारत विकास परिषद को दी गई बैटरी कार (गोल्फ कार्ट) के चितरंजन पार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने काशी को दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थल की संज्ञा दी। कहा कि लोग आस्था की इस अनूठी नगरी में खिंचे चले आते हैं। उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र करते हुए कहा कि गंगा बहुत मैली हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा कैसे स्वच्छ होगी, यह सवाल हर किसी के मन में है लेकिन देखते रहिए, भगीरथ जैसा ही प्रयास करने का बीड़ा पीएम ने उठाया है। राज्यपाल ने बताया कि 1991 में पहली बार मैंने ही सांसद निधि बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे संसद में पारित किया गया। आज उसी निधि से जनोपयोगी कार्य हो रहे हैं।

राष्ट्रीय रंग में रंगा समारोह

Ram Naik says PM Modi to become second Bhagirath for Ganga.

राज्यपाल ने बैटरी कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्षद नरसिंह बाबा ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न और रुद्राक्ष की माला भेंट की।

इस मौके पर महापौर राम गोपाल मोहले, विधायक श्याम देव रायचौधरी, भारत विकास परिषद के काशी प्रांत के अध्यक्ष अनिल जाजोदिया, श्रीनारायण खेमका व श्रीराम माहेश्वरी मौजूद थे।

पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंत्रोच्चार के बाद स्वागत गीत पेश किया। सरोज भरानी, गीता सिंह और अलका ने राष्ट्र गीत की प्रस्तुति की। साथ में राष्ट्रगान भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed