फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram naik said my work is to monitor goverment.

‘सरकार के काम-काज पर नजर रखना मेरा काम’

Wed, 19 Nov 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
ram naik said my work is to monitor goverment.

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश सरकार के काम-काज पर नजर रखना उनका काम है। सरकार जो आश्वासन देती है उसे पूरा कराना भी उनका दायित्व है।

विज्ञापन


साथ ही राज्य सरकार व केंद्र के बीच सेतु बनाने का काम भी उनका है। राज्यपाल ने यह बातें इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के 68वें सत्र में कहीं।
विज्ञापन


मनोज श्रीवास्तव सभागार में आयोजित दो दिवसीय सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों से सोमवार को जो वादे करके गए हैं वे जल्द पूरे हों इस पर वे नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खोजी पत्रकारिता का आज भी बहुत महत्व है। हालांकि आरटीआई के आने से चीजें आसान हुई हैं। आज अखबारों में निकलने वाली संपादकीय का महत्व पहले से थोड़ा कम हुआ है। आज 95 फीसदी लोग इसे पढ़ते नहीं।

पहले संपादकीय के विषयों को गंभीरता से लिया जाता था। उन्होंने कहा कि मीडिया में व्यवसायीकरण बढ़ा है। अखबारों के संचालन में विज्ञापन बहुत जरूरी है। लेकिन विज्ञापन के लिए खबरों से समझौता नहीं होना चाहिए।

प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय

ram naik said my work is to monitor goverment.

देश के आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक विकास में मीडिया की बड़ी भूमिका है। इससे पहले आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष के विक्रम राव ने राज्यपाल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सचिव परमानंद पांडेय, हेमंत तिवारी, सिद्धार्थ कलहंस ने भी विचार रखे। राज्यपाल ने कहा कि आज खबरों के बहुत से माध्यम हैं। लेकिन आज भी सबसे विश्वसनीय, गंभीर व अलग महत्व प्रिंट मीडिया का है।

मीडिया की यह जिम्मेदारी है कि वे खबरों में बैलेंस बनाकर विषयों को पेश करें। खबरों में सच्चाई के साथ उनका स्वरूप प्रेरणादायक होना चाहिए। खबरों में अपने विचार नहीं थोपने चाहिए। अपने विचारों को हमेशा संपादकीय में देना चाहिए।

अमर उजाला की खबर की तारीफ
राज्यपाल राम नाईक ने अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर ‘बजट लेने में हीरो, खर्च करने में जीरो’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस खबर का शीर्षक ऐसा है कि सारी बात अपने आप साफ हो जा रही है। इस तरह के शीर्षक पाठकों को खबर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

पत्रकारों को मिलेगी यूपी में टोल टैक्स से छूट

ram naik said my work is to monitor goverment.

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को यूपी के पत्रकारों को टोल टैक्स से छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह एमपी व एमएलए को टोल टैक्स न देने की छूट रहती है उसी तरह की छूट पत्रकारों के लिए भी सरकार करेगी।

वे यूपी में कहीं भी जाएं उन्हें टोल टैक्स नहीं देना होगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए केंद्र को पत्र लिखेंगे। शिवपाल आईएफडब्ल्यूजे के 68वें सत्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि राजनीति व पत्रकारिता एक दूसरे के पर्याय हैं। दोनों का मकसद समाजसेवा है। पुराने समय के महान नेता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, लोकमान्य तिलक व राम मनोहर लोहिया सभी अपनी बातें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अखबार निकालते थे।

आज अखबार भले ही पहले से ज्यादा बड़े हो गए हैं लेकिन अब इन्हें पढ़ने के बजाय लोग सिर्फ देख रहे हैं। इसलिए अखबार वालों को यह सोचना चाहिए कि ऐसी क्या सामग्री दें ताकि लोग अखबार पढ़ने के लिए मजबूर हों।

देश में जितनी भी बुराइयां हैं उनके खात्मे के लिए व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें मिलकर लड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed