फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram naik said his cancer is cure by yoga

इस तरह से ठीक हुआ था राज्यपाल का कैंसर

Mon, 13 Jul 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली Updated Mon, 13 Jul 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ram naik said his cancer is cure by yoga

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने योग और सूर्य नमस्कार की पैरवी करते हुए बताया कि उनका कैंसर भी इसी के जरिए ठीक हुआ है।

विज्ञापन


रामनाईक ने रविवार को योग दिवस व सूर्य नमस्कार का विरोध करने वालों को आड़े हाथ लिया। कहा कि योग से शारीरिक फायदा होता है,जिससे व्यक्ति हमेशा तरोताजा रहता है। धर्म का मतलब हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई से नहीं होता है,बल्कि धर्म का अर्थ कर्तव्य होता है।

राज्यपाल रायबरेली जिले के एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं मेधावी अलंकरण समारोह में भाग लेने आए थे। इसी समारोह में उन्होंने ये सब बातें कही।

विज्ञापन

90 प्रतिशत कैंसर सूर्यनमस्कार से ठीक हुआ

Ram naik said his cancer is cure by yoga

उन्होंने कहा कि पहले उठकर सूर्य नमस्कार किया जाता था। मैंने एक साल तक कैंसर से संघर्ष किया। 90 फीसदी योग व सूर्य नमस्कार और 10 फीसदी साइंस से आज मैं ठीक हो गया हूं। लोग कहते हैं कि बैठकर बोलिए,पर 81 साल होने के बाद भी मैं खड़ा होकर बोलना पसंद करता हूं। इससे शरीर का फायदा होता है।

उन्होंने कहा कि एक जून को योग दिवस मनाया गया। अमेरिका,ब्रिटेन जैसे देश साइंस में आगे हैं,लेकिन योग के बारे में नहीं जानते हैं। आज वह योग कर रहे हैं। सूर्य नमस्कार के लिए विवाद हो गया,जो नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed