बड़ी खबर: यूपी के नए गवर्नर बने राम नाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से बड़ी खबर आ रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक को सूबे का नया गवर्नर नियुक्त कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यूपी के गवर्नर के रूप में राम नाइक के नाम पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मुहर लगा दी है।
हाल ही में डॉ. बीएल जोशी ने यूपी के गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी यूपी का कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
सपा के खेमे में कुरैशी को लेकर काफी उत्साह भी था, शायद यही वजह थी कि उन्होंने आते ही जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया था और आजम खां जैसे सपा के दिग्गज मंत्री भी उनके दरबार में नजर आए थे।
मोदी की थे पहली पसंद
राम नाइक ने कल ही एक समाचार पत्र से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी थी कि पार्टी ने उन्हें यूपी की कमान सौंपने की बात रखी है। यह भी बताया जा रहा है कि राम नाइक यूपी के राज्यपाल के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की पहली पसंद थे।
राम नाइक अटल सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी रह चुके हैं और संगठन में भी उनका खासा दबदबा माना जाता है। भाजपा केंद्रीय संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके राम नाइक के साथ भाजपा ने पांच अन्य राज्यों के लिए राज्यपालों के नाम तय कर लिए हैं।
पश्चिम बंगाल व अन्य पांच राज्यों के राज्यपालों से इस्तीफा मांगने के बाद केंद्र सरकार ने सबसे पहले राम नाइक को यूपी का राज्यपाल नियुक्त किया है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी कोहली को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया है।
एक महीने भी नहीं रहे कुरैशी
प्रदेश
के मनोनीत राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने 24 जून को प्रदेश के राज्यपाल पद
की शपथ ग्रहण की थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति
डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने डॉ. कुरैशी को शपथ दिलाई थी।
शपथ ग्रहण करने के
बाद डॉ. कुरैशी ने प्रदेश का राज्यपाल मनोनीत किए जाने के लिए राष्ट्रपति,
प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि वह अपने
संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करेंगे।
राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित संक्षिप्त समारोह में सबसे पहले मुख्य सचिव आलोक रंजन ने डॉ.
कुरैशी को यूपी का राज्यपाल मनोनीत किए जाने संबंधी अधिसूचना पढ़कर सुनाई।
इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई थी।
ये भी बनाए गए राज्यपाल
राम नाईक के अलावा, केसरीनाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल, बलराम दास को छत्तीसगढ़, ओपी कोहली को
गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।
केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों
में राज्यपालों की नियुक्ति के लिए सूची तय कर ली है। इन नामों को
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि ब्रिक्स
देशों की यात्रा पर जाने से पहले से पीएम मोदी ने इन नामों को क्लीयर कर
दिया।