फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram mandir will build in two years

...तो दो साल में अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर?

Fri, 16 Oct 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा Updated Fri, 16 Oct 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
ram mandir will build in two years

अयोध्या के अखिल भारतीय दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने गुरुवार को कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हो गई है, दो साल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


यदि प्रधानमंत्री दो साल में मंदिर का निर्माण नहीं कराते हैं तो सभी साधु संतों को एकजुट कर राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भी राम जन्मभूमि के पक्ष में आएगा।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि के पुजारी सतेंद्र नाथ ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। इससे गोहत्या तो बंद होगी ही वध के लिए गायों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत धर्मदास ने सपा सरकार पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि प्रदेश में जो सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं उसकी जिम्मेदार सपा सरकार है।

उन्होंने कहा कि अगर सपा सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्ती अख्तियार कर ले तो कोई भी दंगा करने की हिमाकत नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed