फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Trust appeals to devotees to come to Ayodhya with preparations to protect themselves from the sun.

Ram Navami: 'धूप से बचाव की तैयारी के साथ आएं अयोध्या', राम मंदिर ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील

Wed, 02 Apr 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Apr 2025 05:10 PM IST
सार

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी में लगने वाले मेले को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं से गर्मी से बचाव के उपाय के साथ अयोध्या आने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने श्रद्धालुओं को सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir Trust appeals to devotees to come to Ayodhya with preparations to protect themselves from the sun.
राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी मेला में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य रक्षा के कुछ उपायों के साथ अयोध्या आने का निवेदन किया है। ट्रस्ट के महामंत्री ने निवेदन कर कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वह सिर को धूप से बचाने का उपाय (टोपी, पगड़ी, गमछा आदि) लेकर बाहर निकलें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नींबू, चीनी, नमक अथवा ओआरएस घोल, गिलास को साथ रखें तो अति उत्तम है। जौ के सत्तू की व्यवस्था हो सके तो लू से तो बचाव होगा ही पेट पर भी संकट नहीं आएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में चिलचिलाती धूप ढाएगी कहर या मिलेगी राहत? जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल सीमा से चुनौती: बॉर्डर पर मनी एक्सचेंज के काले कारोबार से टेरर फंडिंग, सोने की तस्करी से तय होता कमीशन

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से पेयजल समेत सभी नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है लेकिन अयोध्या धाम तक पहुंचने के रास्ते में भी कोई असुविधा न हो व अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर भी सब ठीक रहें, इसके निमित्त ट्रस्ट महामंत्री का निवेदन निश्चित ही महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed