फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revised draft of security of Shri Ram Janmabhoomi campus prepared

श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का रिवाइज्ड ड्राफ्ट तैयार, एडीजी ने रामलला के दर्शन करने के बाद किया निरीक्षण

Mon, 28 Dec 2020 10:33 PM IST
शाहरुख खान एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Revised draft of security of Shri Ram Janmabhoomi campus prepared
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को रिवाइज्ड किया जा रहा है। मंदिर निर्माण स्थल व अस्थाई मंदिर जिसमें रामलला विराजमान है, दोनों की सुरक्षा को लेकर रिवाइज्ड ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। यह बात एडीजी जोन एसएन साबत ने कही। 
विज्ञापन


सोमवार को अयोध्या पहुंचे एडीजी ने रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाइन में बैठक कर किसान आंदोलन, पंचायत चुनाव समेत सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिले के नोडल अफसर व एडीजी जोन साबत ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर समेत अयोध्या की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। परिसर में मंदिर निर्माण के चलते पूर्व में ही रामलला को अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दोनों जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को रिवाइज्ड किया जा रहा है, इसके लिए नया ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। कहा कि जिले में सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही है, प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे सुरक्षा इंतजाम के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

इसके साथ ही अयोध्या की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नई योजना बनाई जा रही है। बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed