फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram mandir news: Ayodhya will be developed on the lines of Indore

रामनगरी के लिए एमपी-यूपी की कदमतालः इंदौर की तर्ज पर होगा अयोध्या का विकास, समझौते पर हस्ताक्षर

Fri, 08 Jan 2021 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 05:31 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir news: Ayodhya will be developed on the lines of Indore
ayodhya - फोटो : social media

देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल इंदौर मॉडल के मुताबिक ही रामनगरी को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा वाले पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या नगर निगम और आईआईएम इंदौर के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ है। इसके तहत तीन साल के लिए आईआईएम इंदौर अयोध्या नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगा। 

विज्ञापन


समझौते के मुताबिक आईआईएम अब अयोध्या में आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन स्थली के रूप में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी सेवाएं देगा। समझौते पर आईआईएम के निदेशक हिमांशु रॉय और अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन (आईईसी) की रणनीति को आधार बनाकर किए गए इस समझौते के तहत अयोध्या को स्वच्छ बनाने पर खास फोकस रहेगा। चूंकि स्वच्छता की रैंकिंग में इंदौर लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है, इसलिए तय किया गया है कि इंदौर की तर्ज पर ही अयोध्या में कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग का काम होगा। सुगम यातायात के लिए सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि सबसे पहले अयोध्या में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सूचना, शिक्षा और संचार से संबंधित कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग भी देंगे आईआईएम के विशेषज्ञ
एमओयू के तहत शहर को साफ  रखने के लिए आईआईएम के विशेषज्ञ नगर निगम कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। वे कचरा प्रबंधन के तौर तरीके बताएंगे कि किस व्यवस्था के तहत बेहतर और अपेक्षित परिणाम पाए जा सकते हैं। यातायात भी बेहतर करने के लिए अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में भी बदलाव किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed