{"_id":"65955eb90c198809c1081237","slug":"ram-mandir-ib-raw-will-keep-an-eye-on-ayodhya-through-ai-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: आईबी, रॉ के साथ एआई के जरिए अयोध्या पर रहेगी नजर, खुफिया निगरानी का खाका हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: आईबी, रॉ के साथ एआई के जरिए अयोध्या पर रहेगी नजर, खुफिया निगरानी का खाका हो रहा तैयार
Wed, 03 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:38 PM IST
सार
बड़ी संख्या में ड्रोन भी खरीदे जाएंगे, जो रेड जोन और येलो जोन की गहन निगरानी में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए खुफिया निगरानी करने की तैयारी है। समारोह और उसके बाद भविष्य में श्रीराम मंदिर की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने और पुलिस के डाटाबेस में मौजूद अपराधियों की निगरानी का खाका तैयार किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए कई कंपनियों ने प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है। इस तकनीक के जरिए अयोध्या में आने वाले बाहरी लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उनको आसानी से दबोचा जा सकेगा। वहीं, इससे पहले अयोध्या की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 90 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इससे बड़ी संख्या में ड्रोन भी खरीदे जाएंगे, जो रेड जोन और येलो जोन की गहन निगरानी में मददगार साबित होंगे। बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सकुशल आयोजन के लिए आईबी, रॉ और एनएसजी की टीमों ने डेरा डाल दिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी यूपी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा का खाका तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन