{"_id":"65b6782c9847cb65ce041297","slug":"ram-mandir-from-january-23-till-today-19-lakh-people-visited-ramlala-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर: 23 जनवरी से आज तक 19 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, जानिए किस दिन हुई सबसे ज्यादा भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर: 23 जनवरी से आज तक 19 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, जानिए किस दिन हुई सबसे ज्यादा भीड़
Sun, 28 Jan 2024 09:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:23 PM IST
सार
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद 23 जनवरी से मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। 23 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 19 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
राम मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था अनवरत देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में करीब 19 लाख रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब 3.25 लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
जानिए किस दिन आए कितने लोग
- 23 जनवरी - 5 लाख
- 24 जनवरी - 2.5 लाख
- 25 जनवरी - 2 लाख
- 26 जनवरी - 3.5 लाख
- 27 जनवरी - 2.5 लाख
- 28 जनवरी - 3.25 लाख