फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Finishing of ground floor roof of first floor will be ready by December 70 percent work completed

Ram Mandir: भूतल की फिनिशिंग... दिसंबर तक प्रथम तल की छत होगी तैयार, राम मंदिर का 70 फीसदी काम पूरा

Thu, 09 Nov 2023 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Nov 2023 01:24 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रथम तल के जल्द निर्माण पर पूरा फोकस किया जा रहा है। भूतल का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Ram Mandir Finishing of ground floor roof of first floor will be ready by December 70 percent work completed
ram mandir - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। मंदिर का शुभारंभ 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी शुभ मुहूर्त में करेंगे। 161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल इसकी साज-सज्जा की जा रही है, जिसका काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं प्रथम तल के स्तंभ भी 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं। 19 फीट ऊंचे स्तंभ लगाए जाने हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि दिसंबर तक प्रथम तल की छत भी पड़ जाएगी। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सड़कों का काम, पानी का प्लांट, स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


योजना-प्रगति
भूतल- 95 फीसदी
प्रथम तल- 50 फीसदी
यात्री सुविधा केंद्र- 70 फीसदी
सड़कों का निर्माण- 80 फीसदी
परकोटा निर्माण-60 फीसदी
राम जन्मभूमि पथ-90 फीसदी
बिजली उपकेंद्र- 80 फीसदी
कुबेर टीला सुंदरीकरण-50 फीसदी
सीता कूप सुंदरीकरण-80 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed