फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir: Donation worth Rs 78 crore received from April to October, Rs 105 crore received in interest

राम मंदिर: अप्रैल से अक्तूबर तक मिला 78 करोड़ का दान, 105 करोड़ ब्याज में मिले, रोजाना आ रहे 80 हजार श्रद्धालु

Fri, 20 Dec 2024 08:39 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Dec 2024 08:39 AM IST
सार

Ram Mandir:अयोध्या राम मंदिर में हर माह अलग-अलग माध्यमों से करोड़ों का दान प्राप्त हो रहा है। इस साल अप्रैल से अक्तूबर तक रामलला को 78 करोड़ का दान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Donation worth Rs 78 crore received from April to October, Rs 105 crore received in interest
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रामलला को हर माह विभिन्न माध्यमों से करोड़ों का दान प्राप्त हो रहा है। इस साल अप्रैल से अक्तूबर तक रामलला को 78 करोड़ का दान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 105 करोड़ रुपये ब्याज से मिले हैं। ऐसे में पिछले सात माह में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लगभग 183 करोड़ की आय हुई है।

विज्ञापन


रामलला के दरबार में रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या दो गुना व त्योहारों पर तीन गुना हो जाती है। राममंदिर ट्रस्ट को हर माह करीब 10 करोड़ का दान प्राप्त हो रहा है। रामलला की हुंडी यानी दानपात्र में आने वाले चढ़ावा के अतिरिक्त भक्त दान काउंटर पर भी निधि समर्पित करते हैं। इसके अलावा आरटीजीएस, चेक व ऑनलाइन माध्यम से भी दान प्राप्त होता है। रामलला की हुंडी यानी दानपात्र में पिछले सात महीने में 55 करोड़ की धनराशि भक्तों ने अर्पित की है। वहीं विदेशी रामभक्त भी दान दे रहे हैं। रामलला को अब तक लगभग 11 करोड़ विदेशी दान प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


रामलला को निधि समर्पण के साथ-साथ श्रद्धालु बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी अर्पित करते हैं। पिछले चार साल के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। पिछले चार वर्षों में रामलला को 940 किलो चांदी दान में मिल चुकी है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष यानी मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक रामलला को 20 किलो सोना दान में मिला था। जबकि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक रामलला को 7़ 29 किलो सोना व 170 किलो चांदी भक्त अर्पित कर चुके हैं। भारत सरकार की संस्था सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सोना-चांदी की गुणवत्ता परखने का काम सौंपा गया है। हैदराबाद में सोना-चांदी की गुणवत्ता परखने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से अक्तूबर तक मिला दान

- दानपात्र से आई धनराशि- 15़ 56 करोड़
- रामलला के दान पात्र से मिली धनराशि- 55़ 12 करोड़
- ऑनलाइन प्राप्त दान की धनराशि- 7़ 59 करोड़
- बैंक से मिले ब्याज की धनराशि- 105़ 34 करोड़
 

चार सालों में 37 एकड़ जमीन खरीद चुका है ट्रस्ट, खर्च किए 328 करोड़

 श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर का लगातार विस्तार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अगस्त से अक्तूबर तक राममंदिर ट्रस्ट ने दो एकड़ से अधिक जमीन 29़ 37 करोड़ रुपये में खरीदी है। पिछले चार सालों में ट्रस्ट लगभग 37 एकड़ जमीन खरीद चुका है। ट्रस्ट ने इसके लिए 328 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं।

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त से अक्तूबर के बीच ट्रस्ट ने आधा दर्जन से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। इसके तहत स्वामी बलदेव दास से 13526 वर्ग फीट जमीन 3़ 40 करोड़ में खरीदी गई। इसी तरह आनंद भवन की 21206 वर्ग फीट जमीन छह करोड़ में खरीदी गई है। वहीं रंग जी मंदिर की 511़ 29 वर्ग फीट जमीन जमीन 30 लाख में ट्रस्ट ने क्रय किया है। इसी तरह बाग बिजेसी में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 12765 वर्ग फीट जमीन 1़ 95 करोड़ में खरीदा है। इसके अलाव कुछ और जमीनें ट्रस्ट की ओर खरीदी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed