फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir donation row: Brajesh Pathak asks—did Akhilesh Yadav ever question the donations collected for the

राम मंदिर दान विवाद: ब्रजेश पाठक बोले- क्या कभी अखिलेश यादव ने बाबरी मस्जिद के लिए जमा चंदे पर सवाल पूछा

Tue, 09 Jun 2026 10:34 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 09 Jun 2026 10:34 PM IST
सार

राम मंदिर दान विवाद को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी नेता पर निशाना साधा, वहीं जवाब में विपक्ष ने सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। मंदिर प्रबंधन, कथित गबन और पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir donation row: Brajesh Pathak asks—did Akhilesh Yadav ever question the donations collected for the
डिप्टी सीएम ने पूछा सवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रीराम मंदिर में दानपात्र से कथित गबन को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि क्या अखिलेश ने कभी बाबरी मस्जिद के लिए जमा हुए चंदे के बारे में कोई सवाल पूछा है। 

विज्ञापन


ऐसी बातें सनातन संस्कृति के प्रति उनकी सोच दिखाती हैं। वे सिर्फ तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उनका भारतीय संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

अखिलेश बोले- क्या ब्रजेश पाठक ने अपने विभाग के स्वास्थ्य के बारे में सवाल पूछा 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब में सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या कभी मंत्रीजी (ब्रजेश पाठक) ने आईसीयू में गहरी सांस भर रहे अपने विभाग के स्वास्थ्य के बारे में कोई सवाल पूछा है। ये दायित्वहीनता जनहित के प्रति उनकी अयोग्यता, उदासीनता, लापरवाही, असमर्थता, अक्षमता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के ट्रस्टी के बयान पर भी सपा अध्यक्ष ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दानपात्र से गबन की खबरों को लेकर कहा कि ⁠ट्रस्टी क्या कहना चाहते हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा है। ⁠हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव में खंडन करती है।


उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जनता के आक्रोश को देखकर ⁠पूरे देश के भाजपा नेताओं की घिग्घी बंध गई है। भाजपा के संगी-साथी इस मसले की आपराधिक गतिविधि से पल्ला छुड़ाने के लिए सदैव की तरह भूमिगत हो गए हैं। 


प्रदेश सरकार ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है, जबकि ⁠दिल्ली की सरकार का ड्रोन और दूरबीन पता नहीं कहां है। उन्होंने सवाल उठाया कि ⁠कौन ऐसा अधर्मी है, जिसके हाथ में इस पूरे कांड की लगाम है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed