फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir command of Ramlala life consecration is in hands of Rashtriya Swayamsevak Sangh Parivar

Ram Mandir: संघ परिवार के हाथ में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की कमान, ट्रस्ट को हर कदम पर मिलेगा विहिप का सहयोग

Thu, 26 Oct 2023 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

मुख्य समारोह की तिथि 22 जनवरी के मौके पर देश-विदेश से अयोध्या आने वाले भक्तों की भीड़ को रोक पाना ट्रस्ट के साथ संघ और विहिप के लिए बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल इस दिशा में ट्रस्ट के साथ संघ और विहिप के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Ram Mandir command of Ramlala life consecration is in hands of Rashtriya Swayamsevak Sangh Parivar
Ram mandir construction - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय ने पीएम से नई दिल्ली में बुधवार को मुलाकात करने के बाद यह जानकारी दी। इस बारे में मोदी ने कहा कि वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक्स पर लिखा, जय सियाराम। आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मिलने मेरे निवास पर आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


यह मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा। पीएम को निमंत्रण देने चंपत राय के साथ मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के ट्रस्टी तेजावर मठ के जगदगुरु माधवाचार्य और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरिजी महाराज दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ परिवार के हाथ में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की कमान
वहीं, रामजन्मभूमि के नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कमान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के हाथों में होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हर कदम पर विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेतृत्व का भी सहयोग मिलेगा। 

संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बात पर सहमति बन रही है कि ट्रस्ट की ओर से रामभक्तों के लिए यह अपील जारी की जाए कि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह के दिन अयोध्या आने से बचें। मुख्य समारोह के बाद किसी भी तिथि पर यहां आकर सुविधाजनक तरीके से नवनिर्मित मंदिर में रामलला की छवि अपनी आंखों में बसा सकते हैं।

 

इसके साथ ही संघ के शीष नेतृत्व की यह भी मंशा है कि भले ही मुख्य समारोह में आमंत्रित अतिथियों के अलावा सामान्य रामभक्त शामिल नहीं हो पाएं, लेकिन वह देश में जहां भी मौजूद हैं, वहीं से इसका हिस्सा बनाया जाए। इसीलिए देशभर के पांच लाख गांवों के मंदिरों में 22 जनवरी के ही दिन विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इन मंदिरों में एलईडी और अन्य संचार माध्यमों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी रामभक्तों के लिए किया जाएगा।

दो दिन पूर्व आगमन पर लग सकती है रोक, एसपीजी संभाल लेगी मोर्चा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन पहले से ही आम श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लग सकती है। एसपीजी की ओर से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया जाएगा। राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह की ही तर्ज पर एसपीजी सुरक्षा के इंतजामों को प्रभावी करेगी। पहले से जो श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद रहेंगे, उनके लिए बड़ी संख्या में एलईडी के माध्यम से कई स्थानों पर समारोह के लाइव प्रसारण का इंतजाम किया जाएगा।

रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा प्राण प्रतिष्ठा
सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्रीराम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिर प्रतीक्षित आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा।- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री (एक्स पर पोस्ट)

जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पॉंती॥
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता॥
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed