{"_id":"5f23a6108ebc3e639745b73d","slug":"ram-janmabhoomi-soldiers-will-be-posted-on-the-roofs-of-houses-security-extremely-strict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन पर घरों की छतों पर तैनात रहेंगे जवान, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, सुरक्षा बेहद सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन पर घरों की छतों पर तैनात रहेंगे जवान, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, सुरक्षा बेहद सख्त
Fri, 31 Jul 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुपर सिक्योरिटी जोन में स्थित साकेत महाविद्यालय पर पीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
यहां से वह सड़क के रास्ते मुख्य कार्यक्रम स्थल श्रीरामजन्मभूमि जाएंगे। इस रास्ते पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाया जा रहा है। इसके साथ इन रास्तों पर पड़ने वाले घरों, दुकानों व मंदिरों में रहने वाले लोगों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
इन स्थानों पर घरों की छतों पर पुलिस बल तैनात किए जाने की तैयारी चल रही है। खुफिया एजेंसियों व स्थानीय पुलिस द्वारा अतिसंवेदनशील टेढ़ी बाजार से धर्मकांटा तक रहने
विज्ञापन
वाले लोगों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। पीएम की सुरक्षा इंतजाम की कड़ी में साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक सड़क की दोनों पटरियों पर करीब पांच फीट की बैरीकेडिंग लगाई जा रही है।
साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वह मुख्य कार्यक्रम के दिन घरों में ही रहे। इसके साथ ही साकेत महाविद्यालय से लेकर हनुमानगढ़ी तक सड़क के दोनों पटरियों पर पड़ने वाले घरों, दुकान व मंदिरों में रहने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

विशेषकर अतिसंवेदनशील टेढ़ी बाजार से धर्मकांटा इलाके में रहने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस रास्ते पर पड़ने वाले घरों की छतों पर पुलिसकर्मी व अतिसंवेदनशील इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है कि वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।