फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Janmabhoomi soil is being protected, 400 artisans and laborers will build Ram temple

रामजन्म भूमि की मिट्टी की जा रही सुरक्षित, 400 कारीगर व मजदूर करेंगे राममंदिर का निर्माण

Wed, 17 Feb 2021 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi soil is being protected, 400 artisans and laborers will build Ram temple
रामकोट में राममंदिर के मजदूरों के लिए तैयार हुआ अस्थाई आवास - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम तेजी से चल रहा है। रामजन्मभूमि परिसर में गर्भगृह स्थल पर चल रहे नींव खोदाई कार्य से निकली मिट्टी को सुरक्षित किया जा रहा है। नींव खोदाई कार्य के समानांतर ही ट्रस्ट राममंदिर निर्माण की अन्य तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में राममंदिर निर्माण के लिए शीघ्र ही मजदूर, कारीगरों की फौज अयोध्या पहुंचने वाली है। राममंदिर निर्माण में 400 कारीगर व मजदूर लगेंगे। मंदिर निर्माण कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे। इन सभी के ठहरने के लिए अयोध्या में अस्थाई आवास का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


रामजन्मभूमि परिसर में गर्भगृह स्थल पर चल रहे नींव खोदाई कार्य से निकली मिट्टी को सुरक्षित किया जा रहा है। गर्भगृह स्थल में 400 फीट लंबे व 250 फीट चौड़े स्थान पर खुदाई का कार्य चल रहा है। अब तक करीब नौ मीटर तक खोदाई का कार्य हो चुका है। गर्भगृह स्थल से खोदाई में जो मिट्टी निकल रही है उसे सुरक्षित रखने के लिए राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीला व विश्व हिंदू परिषद के रामसेवकपुरम स्थल पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान इन स्थानों पर देखरेख के लिए दो शिफ्टों में ड्यूटी भी लगाई गई है। रामसेवकपुरम में मिट्टी लेकर आने वाले ट्रकों को गिनती व समय की इंट्री की जाती है। अभी 130 ट्रक मिट्टी पहुंच चुकी है। यह सभी मिट्टी भगवान श्री रामलला के जन्मस्थान की है। रामसेवकपुरम में इसलिए सुरक्षित रखा जा रहा कि जिससे इस मिट्टी का गलत उपयोग न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 कारीगरों के रहने की हो रही व्यवस्था

Ram Janmabhoomi soil is being protected, 400 artisans and laborers will build Ram temple
राम सेवकपुरम में डंप की जा रही खोदाई से निकली मिट्टी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार के रामकोट स्थित आवास हिंदू धाम के दूसरे हिस्से में 400 कारीगरों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। पूर्व सांसद ने अपने आवास के कुछ हिस्से को राममंदिर निर्माण कार्य में प्रयोग के लिए दे दिया है। जिसके बाद यहां मजदूरों के लिए अस्थाई आवास लगभग बनकर तैयार है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर के नींव की खोदाई कार्य के समानांतर ही अन्य तैयारियां भी की जा रही है।

एलएंडटी के साथ काम करने वाले कारीगर, पत्थरों का काम करने वाले कारीगर, सुपरवाइजर इन सबके रहने के लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था की जा रही है।  एलएंडटी के यत्र व मशीनरी कहां रहेगी, राममंदिर के नींव में फिलिंग मटेरियल को लेकर सहित अन्य सभी बिंदुओं पर समानांतर कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि राममंदिर के लिए अभी 60 से 70 हजार घन फीट पत्थर ही तैयार हैं। नींव भराई शुरू होने के साथ ही पत्थरों की तराशी का कार्य भी शुरू किया जाएगा। वंशी पहाड़पुर से पत्थर आने हैं, मिर्जापुर के पत्थरों की नींव में पहले आवश्यकता पड़ेगी इन सबको लेकर योजना बन रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद विनय कटियार की जमीन पर एलएंडटी के 400 मजदूूरों के लिए आवास का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसके लिए अमावा मंदिर के सामने रामकोट मोहल्ले में स्थित विश्व हिंदू परिषद की जमीन में मंदिर कार्य की देखरेख करने के लिए जो सुपरवाइजर लगेगें उनके निवास की व्यवस्था की जा रही है।

ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि गर्भगृह स्थल से जो मिट्टी हटाई जा रही है उसे परिसर में ही कुबेर टीले के पास जो निचला स्थान है वहां भरा जा रहा है। वहीं शेष मिट्टी को रामसेवकपुरम में सुरक्षित किया जा रहा है। गर्भगृह स्थल से जो मिट्टी निकल रही है उसका उपयोग रामजन्मभूमि परिसर में ही किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed