{"_id":"65a68bdad6a1c374f3012f55","slug":"ram-bhakts-are-giving-2-crore-rupees-donation-to-ramlala-in-ayodhya-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला का बढ़ा चढ़ावा: हर माह आ रहा दो करोड़ का दान, रोज दो से तीन लाख का हो रहा निधि समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला का बढ़ा चढ़ावा: हर माह आ रहा दो करोड़ का दान, रोज दो से तीन लाख का हो रहा निधि समर्पण
Tue, 16 Jan 2024 07:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:52 PM IST
सार
रामलला के श्रद्धालुओं की संख्या दोगुना से ज्यादा हो गई है। इसका असर निधि समर्पण पर भी पड़ रहा है। दिसंबर और जनवरी में लगातार दान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
विस्तार
रामनगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति के सागर में गोता लगा रही है। रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या दोगुना बढ़ी है तो रामलला का चढ़ावा भी दोगुना हो गया है। दिसंबर में रामलला को दो करोड़ रुपये का दान भक्तों ने अर्पित किया। यह सिलसिला जनवरी में भी जारी है।
विज्ञापन
राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थी दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। रोजाना तीन से चार लाख का चढ़ावा रामलला के दान पात्र यानी हुंडी में आ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर के गर्भगृह की सामने आईं नई तस्वीरें, फिनिशिंग का काम जारी, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, काशी के पंडितों ने सरयू में स्नान कर शुरू की पूजा विधि
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला का चढ़ावा दोगुना हो गया। पहले हर महीने करीब एक करोड़ रुपये दान आता था। अब यह बढ़कर दो करोड़ पहुंच गया है। दिसंबर में रामलला के दानपात्र में 90 लाख रुपये नकदी के रूप में चढ़ावा भक्तों ने अर्पित किया। इसके अलावा ऑनलाइन, चेक, आरटीजीएस के जरिये भी चढ़ावा आया। इस तरह से दिसंबर में दो करोड़ का दान विभिन्न माध्यमों से अर्पित हुआ है।
जनवरी में भी नगदी की बात करें तो ट्रस्ट कार्यालय व दर्शन मार्ग पर बने काउंटर पर भक्त रोजाना दो से तीन लाख रुपये निधि समर्पण कर रहे हैं। जनवरी के 15 दिनों में ही एक करोड़ से ऊपर का चढ़ावा आ चुका है। रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। पहले दिसंबर से पहले 15 से 20 हजार दर्शनार्थी आते थे, अब इनकी संख्या रोजाना 25 से 30 हजार पहुंच चुकी है।
इस तरह बढ़ रहे दर्शनार्थी
12 जनवरी-27,542
13 जनवरी-28,824
14 जनवरी-34,226
15 जनवरी-29,456
16 जनवरी-31,123