फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rally for a cause

‘इरादे कर बुलंद, अब तू सहना छोड़ दे’

Fri, 06 Dec 2013 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Dec 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
rally for a cause

हाथ में रंगीन पतंग, गुब्बारे और मुंह पर मुखौटा लगाए आधी आबादी ने नारे

विज्ञापन
लगाते हुए अपनी ताकत को पहचानने का संदेश दिया।

गुरुवार को महिला हिंसा के विरोध में रैली के बीच जागरूकता फैलाई।


गुरुवार को विज्ञान फाउंडेशन, एक्शन एड लखनऊ, पैक्स कार्यक्रम व ऑक्सफैम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को ग्लोब पार्क से शहीद स्मारक तक रैली निकाली गई।

भारतीय महिला फेडरेशन की बबिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बने हैं, वह एक मजबूत हथियार की तरह हैं।

पैक्स कार्यक्रम की राज्य कार्यक्रम समन्वयक उम्पिलिका ने कहा कि महिला समानता की अलख जगाई जाए।

एक्शन एड के कार्यक्रम समन्वयक अरविंद ने कहा कि विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर हिंसा रोकी जा सकती है।

कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला हिंसा विरोधी अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा। रैली में करामत हुसैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इस्लामिया डिग्री कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज व कई संगठन शामिल रहे।

वहीं, ऑक्सफेम इंडिया और शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता ‘अब तो जागो’ का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से महिला हिंसा का विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed