फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rakshabandhan buses

आठ से चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल बसें

Tue, 29 Jul 2014 10:59 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan buses

प्रदेश भर में आठ अगस्त से रक्षाबंधन स्पेशल बसों का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन


यात्रियों को इन बसों की सुविधा 13 अगस्त तक हासिल होगी। लखनऊ और दिल्ली से पूर्वांचल की सीधी सेवाएं चलेंगी।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने सोमवार को बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य महानगरों से पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, बहराइच व गोंडा जाने वाले परिवारों की सुविधा के लिए बसों का आरक्षित किया जाएगा।


खासतौर पर रक्षाबंधन पर दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती इसलिए बसें भी सबसे अधिक वहीं पर आरक्षित होंगी।

इसके अलावा लखनऊ स्थित आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे पर बसें रिजर्व रहेगी जिससे मुंबई की पुष्पक सहित अन्य ट्रेन से आने वाले यात्रियों को सफर की सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर ड्यूटी करने वाले रेग्युलर एवं संविदा ड्राइवर और कंडक्टर का प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed