फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakhi Shubh Muhurat 2025 Sisters will be able to tie Rakhi on their brother wrist till this time

Rakhi Shubh Muhurat 2025: बहनें इस समय तक भाई की कलाई पर बांध सकेंगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
सार

Rakhi Shubh Muhurat 2025: बहनें किस समय तक भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। आगे पढ़ें और जानें शुभ मुहूर्त व भद्रा काल...

विज्ञापन
Rakhi Shubh Muhurat 2025 Sisters will be able to tie Rakhi on their brother wrist till this time
रक्षा बंधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस बार भद्रा का मान न होने से रक्षाबंधन पर शनिवार को भाई अपनी बहनों से पूरा दिन राखी बंधवा सकेंगे। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। 9 अगस्त की सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक पूर्णिमा तिथि में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद अपराह्न काल और प्रदोष काल में भी राखी बंधवाई जा सकेगी।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस बार भद्रा 8 अगस्त शुक्रवार को दिन में 02:12 से शुरू होकर देर रात 01:52 तक ही है। 9 अगस्त प्रात: से भद्रा नहीं होगी। इस बार रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। सौभाग्य योग का समापन 10 अगस्त को देर रात 02:15 बजे पर होगा। 

विज्ञापन

रक्षाबंधन के समय यह मंत्र बोलकर बंधवाएं राखी

इसके बाद शोभन योग का निर्माण होगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सुबह 05:47 बजे से लेकर दोपहर 02:23 बजे तक है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र दोपहर 02:23 बजे तक है। रक्षाबंधन के समय यह मंत्र बोलकर राखी बंधवाएं- 'येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे माचल माचल'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed