{"_id":"596237a94f1c1b4c718b46d0","slug":"rakhi-sawant-comments-on-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी पर राखी के बयान पर भाजपा को लगी मिर्च, कहा- दिमाग का इलाज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी पर राखी के बयान पर भाजपा को लगी मिर्च, कहा- दिमाग का इलाज कराएं
Sun, 09 Jul 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:59 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने राखी सावंत को किसी अच्छे अस्पताल में मानसिक स्थिति का उपचार कराने की सलाह दी है।
वहीं, भाजपा नेता अशोक कटारिया ने कहा है कि मैं राखी सावंत को इस लायक नहीं समझता कि उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया दी जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की 22 करोड़ जनता के नेता हैं। योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम रही है।
उन्होंने कभी नहीं कहा कि किसी को क्या खाना चाहिए या क्या नहीं। लेकिन अपनी संस्कृति का ध्यान रखना ही चाहिए।
गौरतलब है कि सात जुलाई को जारी हुए एक वीडियो में राखी सावंत ने कहा था कि सीएम योगी को मुसलमान क्या खाएं क्या न खाएं इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है।
2 of 4
ये था राखी का पूरा बयान
राखी सावंत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला था। यू ट्यूब पर सात जुलाई के अपलोड किए गए वीडियो पर राखी सावंत ने कहा कि योगी जी... पता नहीं मोदी जी ने आपमें क्या देख लिया जो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। आपमें सीएम वाले कोई गुण तो हैं नहीं। राखी ने कहा कि योगी जी आपने न जाने कितने गायों को चारा खिलाया होगा कि मोदी जी ने एक चरवाहे को मुख्यमंत्री बनाया।
3 of 4
राखी ने कहा कि आप कट्टर हिंदू हैं वो तो ठीक है लेकिन आप कौन होते हैं ये कहने वाले कि मुसलमान गाय-भैंस न खाएं। आप सबको हिंदू नहीं बना सकते। जिस तरह मुसलमान भाई-बहन आपके मामलों में डिस्टर्ब नहीं करते आप भी उनके मामले में डिस्टर्ब न करें। आपके राज में सिर्फ हिंदुओं की जय-जय हो ऐसा नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी पहले भी कई राजनीतिक मुद्दों और व्यक्तियों पर कमेंट कर चुकी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उनके मायावती के खिलाफ भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।