{"_id":"61f5048889a77455a32d5340","slug":"rakesh-tikait-says-we-are-not-against-any-political-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: राकेश टिकैत बोले- हमारी लड़ाई सरकार से है, किसी पार्टी से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: राकेश टिकैत बोले- हमारी लड़ाई सरकार से है, किसी पार्टी से नहीं
Sat, 29 Jan 2022 02:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:40 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं। किसान आंदोलन का फायदा जो भी दल उठाना चाहता है उठा ले, पर किसानों और गरीबों की बात करें।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि उनकी लड़ाई सरकार के खिलाफ है। किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं है। लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि विपक्ष के उम्मीदवार की काउंटिंग तो जीरो से शुरू होगी और सत्ता पक्ष के उम्मीदवार की 15 हजार से। ये वे वोट होंगे जो सरकारी अधिकारियों से पोस्टल बैलेट के जरिए पहले ही तैयार कराए जा रहे हैं। टिकैत लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इन व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंदू मुस्लिम के फॉर्मूले अब पुराने हो चुके हैं। किसान आंदोलन का फायदा जो भी दल उठाना चाहता है उठा ले, पर किसानों और गरीबों की बात करें।
विज्ञापन
उधर, टिकैत, हरिनाम सिंह वर्मा व अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने कमिश्नरी और आईजी कार्यालय पर ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण में अब तक सरकारी तंत्र ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। मृत किसानों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। न ही सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिए गए। उन्होंने एलान किया कि 31 जनवरी को वादा खिलाफी आंदोलन प्रदेश भर में होगा।
विज्ञापन