फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakesh Tikait says Ashish mishra got a red caroet arrest.

बाराबंकी: राकेश टिकैत बोले- मंत्री के बेटे की रेड कारपेट गिरफ्तारी हुई, गृह राज्यमंत्री कानून व्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक आदमी

Wed, 13 Oct 2021 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Oct 2021 08:52 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Rakesh Tikait says Ashish mishra got a red caroet arrest.
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर जिले की घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे की जो गिरफ्तारी हुई है वह रेड कारपेट के तहत है। यही वजह है कि उसे गुलदस्ते भेंटकर मामले की पूछताछ की जा रही। टिकैत बुधवार को शहर के नवीन मंडी स्थल पर भाकियू द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार व निकाह समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी और मंत्री पद से बर्खास्तगी नहीं हो जाती है, यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। 

विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसे लेकर 26 तारीख को जिले में भी धरना प्रदर्शन होगा। जब तक केंद्र सरकार मांगें नहीं मानती, आंदोलन चलता रहेगा। टिकैत ने कृषि कानून के सवाल पर कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस कानून को बनाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस आंदोलन को हाईजैक करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। हम लाशों पर राजनीति नहीं करते हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस्तीफा व गिरफ्तारी से कम कुछ स्वीकार नहीं : टिकैत  
उधर, हरगांव (सीतापुर) में भी राकेश टिकैत ने लखीमपुर की घटना को लेेकर साफ किया है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफा से कम कुछ स्वीकार नहीं होगा। जब तक घटना के सूत्रधार केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई नही होगी किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बहुत ही कानून व्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक आदमी बताया। वह लखीमपुर में अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय हरगांव इलाके के झरिया गांव स्थित बलवंत सिंह के झाले पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के बाद अधिकारियों से हुई बातचीत व प्रदेश सरकार से की गयी मांग में मंत्री का इस्तीफा व गिरफ्तारी भी शामिल थी। आरोप लगाया कि गृह राज्यमंत्री के दबाव के चलते ही हत्या के आरोपी पुत्र का रेड कारपेट सरेंडर हुआ। किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कहा कि इस मामले पर किसी भी तरह की कोई सियासत बर्दाश्त नहीं होगी। निर्दोष किसानों के हत्यारों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई न होने तक लखीमपुरखीरी कांड को लेकर किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed