{"_id":"620a3f2fba64330d425dd5fe","slug":"rakesh-tikait-and-yogendra-yadav-talk-to-media-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ये हिजाब की बात कर रहें हैं, जनता हिसाब मांग रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ये हिजाब की बात कर रहें हैं, जनता हिसाब मांग रही है
Tue, 15 Feb 2022 12:02 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:02 AM IST
सार
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा हिजाब की बात कर रही है और जनता अब इनसे हिसाब मांग रही है। हमने यही आह्वान किया है कि जनता इनसे हिसाब मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी बनें बात किसान-मजदूर की ही करें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम विपक्ष को इकट्ठा करने नहीं आए हैं। न ही किसी के पक्ष में मतदान करने का एलान करने। हमारा कहना बस यह है कि भले ही किसी भी पार्टी की सरकार बने लेकिन किसान, मजदूर, गरीब की बात होनी चाहिए । जनता खुद ही तय कर देगी। ये हिजाब की बात कर रहे हैं और जनता इनसे हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लखनऊ प्रेस क्लब में सोमवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राकेश ने कहा कि हमारा आह्वान स्पष्ट है। जिसने किसान की नहीं सुनी, उसे हराया जाए। किसे हराना है यह जनता भली भांति जानती है। हमने कहा है कि जिस गांव में भी ये वोट मांगने जाएं वहीं उनसे सवाल करें। पूछें कि गन्ने का बकाया अब तक क्यों नहीं मिल पाया? किसानों पर दर्ज मुकदमे अब तक क्यों वापस नहीं हुए? न ही अब तक कृषि बिल संबंधी कोई कमेटी बनी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में इनको दवाई दी गई थी और उसका तगड़ा असर आया था उसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी दवाई देना बहुत जरूरी है। इस मौके पर मोर्चा नेता योगेंद्र यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने किसानों से लगातार झूठ बोला है। 11 माह बाद आंदोलन समाप्त हुआ पर उस दौरान किए गए वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया है। लिखित समझौते तक को सरकार पूरा नहीं कर रही है। यही कारण है संयुक्त किसान मोर्चा ने गांव गांव आह्वान किया है कि इनसे सवाल पूछे ही जाएं। इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन